इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

वॉचटावर लाइब्रेरी

वॉचटावर लाइब्रेरी  अपडेट कीजिए

वॉचटावर लाइब्रेरी  अपडेट कीजिए

अब आप इंटरनेट के ज़रिए वॉचटावर लाइब्रेरी  को ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं या फिर आप वॉचटावर लाइब्रेरी  में प्रकाशन और लेख बिना इंटरनेट के अपडेट करने के लिए अपडेट पैकेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपडेट्‌स खुद-ब-खुद डाउनलोड करवाना

वॉचटावर लाइब्रेरी  में नए प्रकाशन और लेख ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आगे दिए हिदायतें मानिए।

  1. वॉचटावर लाइब्रेरी  के लाइब्रेरी मेन्यू पर क्लिक कीजिए, फिर सुविधाएँ ऑपशन पर क्लिक कीजिए ताकि लाइब्रेरी के लिए सुविधाएँ विंडो खुल सके।

  2. लाइब्रेरी के लिए सुविधाएँ विंडो में, शुरू होने पर अपडेट्‌स खुद-ब-खुद डाउनलोड कीजिए नाम के चैक बक्स पर चैक कीजिए।

  3. जब भी ऑनलाइन अपडेट उपलब्ध होगा तो आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप चाहते हैं कि यह प्रोग्राम अपने आप अपडेट्‌स डाउनलोड करे। हाँ पर क्लिक कीजिए, इससे वॉचटावर लाइब्रेरी  में अपडेट पैकेज का डाउनलोड शुरू होगा और अपडेट पैकेज इंस्टॉल होगा।

वॉचटावर लाइब्रेरी खुद अपडेट करना

आप वॉचटावर लाइब्रेरी  खुद अपडेट करने के लिए अपडेट पैकेज फाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में उपलब्ध अपडेट पैकेज पाने के लिए उस कंप्यूटर से अपडेट पैकेज बनाइए जिसमें वॉचटावर लाइब्रेरी  अपडेटेड है। या फिर अपडेट पैकेज डाउनलोड करने के लिए इस पेज पर दिया डाउनलोड कीजिए बटन क्लिक कीजिए।

अपडेट पैकेज बनाना

आगे दिए हिदायतों के मुताबिक अपडेट पैकेज बनाइए:

  1. वॉचटावर लाइब्रेरी  के मदद चाहिए मेन्यू पर क्लिक कीजिए, फिर खुद इंस्टॉल करने के लिए पैकेज नाम के ऑपशन पर क्लिक कीजिए और पैकेज बनाइए ऑपशन पर क्लिक कीजिए।

  2. अपने कंप्यूटर पर लोकेशन चुनिए जहाँ आप अपडेट पैकेज सेव करना चाहते हैं और फिर सेव बटन पर क्लिक कीजिए। वॉचटावर लाइब्रेरी  अपडेट पैकेज का फाइल बनाएगी और फाइल के नाम के आखिर में “.updatepkg” दिखाई देगा।

अपडेट पैकेज डाउनलोड करना

आपकी भाषा में वॉचटावर लाइब्रेरी  अपडेट पैकेज उपलब्ध है या नहीं यह जानने के लिए इस पेज पर दिया डाउनलोड कीजिए बटन क्लिक कीजिए। अगर अपडेट पैकेज है, तो कंप्यूटर पर आए विंडो के मुताबिक फाइल सेव कीजिए।

अपडेट पैकेज डालना

अपडेट पैकेज का इस्तेमाल करके वॉचटावर लाइब्रेरी  खुद अपडेट करने के लिए, आगे दिए हिदायतें मानिए:

  1. वॉचटावर लाइब्रेरी  के मदद चाहिए मेन्यू पर क्लिक कीजिए, फिर खुद इंस्टॉल करने के लिए पैकेज नाम के ऑपशन पर क्लिक कीजिए और पैकेज डालिए ऑपशन पर क्लिक कीजिए।

  2. फाइल ऐक्सप्लोर्र विंडो में वहाँ जाइए जहाँ फाइल के नाम के आखिर में “.updatepkg” है। उस फाइल को चुनिए और Open बटन पर क्लिक कीजिए ताकि इससे वॉचटावर लाइब्रेरी  में अपडेट पैकेज डाला जा सके।