इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JW लाइब्रेरी

प्रकाशन कैसे डाउनलोड करें और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड

प्रकाशन कैसे डाउनलोड करें और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड

JW  लाइब्रेरी में बहुत-सी किताबें, ट्रैक्ट और वीडियो हैं, जिन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं। बाद में इंटरनेट बंद रहने पर भी आप उन प्रकाशनों को पढ़ सकते हैं और उनका अध्ययन कर सकते हैं।

प्रकाशन डाउनलोड करने और उन्हें व्यवस्थित रखने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर जाइए:

 प्रकाशन डाउनलोड करें

आप JW लाइब्रेरी  में जितनी चाहें उतनी किताबें, ट्रैक्ट और वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। बाद में इंटरनेट बंद रहने पर भी आप उन प्रकाशनों को पढ़ सकते हैं और उनका अध्ययन कर सकते हैं।

  • नेवीगेशन ड्रॉअर में जाइए और प्रकाशन बटन पर टच कीजिए। आपको प्रकाशनों की सूची नज़र आएगी।

  • प्रकाशन कौन-सी भाषाओं में उपलब्ध हैं, यह जानने के लिए भाषाएँ बटन पर टच कीजिए। जिस भाषा में आप पढ़ना चाहते हैं, वह भाषा चुनिए। जिन भाषाओं में आप सबसे ज़्यादा पढ़ते हैं, वे सूची में सबसे ऊपर होती हैं। आपको सूची में से जो भाषा चाहिए, उसे आप भाषा ढूँढ़िए में टाइप भी कर सकते हैं।

JW लाइब्रेरी में किताबें-पत्रिकाएँ ढूँढ़ने के कई तरीके हैं।

सभी तरह के भाग में आपकी चुनी हुई भाषा में उपलब्ध सारे प्रकाशन मिल जाएँगे। इन प्रकाशनों को अलग-अलग शीर्षक में बाँटा गया है, जैसे किताबें, ट्रैक्ट या वीडियो। कुछ शीर्षक पर टच करने से आपको और भी उपशीर्षक मिलेंगे, जैसे प्रहरीदुर्ग पर टच करने से अलग-अलग साल मिलेंगे या फिर वीडियो में आपको अलग-अलग भाग मिलेंगे। प्रकाशनों की सूची पर दोबारा जाने के लिए सभी तरह के प्रकाशन पर टच कीजिए।

क्या नया है भाग में आपको हाल ही में निकाले गए प्रकाशन आपकी भाषा में नज़र आएँगे।

जिन प्रकाशनों को आपने डाउनलोड नहीं किया है, उन पर बादल का निशान लगा होता है। किसी प्रकाशन को डाउनलोड करने के लिए उस प्रकाशन पर टच कीजिए। जब आप अपने उपकरण पर वह प्रकाशन डाउनलोड कर लेते हैं, तो बादल का निशान चला जाता है। उसे पढ़ने के लिए उसी प्रकाशन पर दोबारा टच कीजिए।

डाउनलोड हो चुके भाग में आपको उन सभी भाषाओं में प्रकाशन नज़र आएँगे, जिनमें आपने उन्हें डाउनलोड किया है। आप उन्हें तीन तरीकों से बाँट सकते हैं: अकसर इस्तेमाल होनेवाले, कभी-कभार इस्तेमाल होनेवाले या बड़ी साइज़वाले।

 प्रकाशन मिटाएँ

अगर आपको कोई प्रकाशन नहीं चाहिए या फिर आपके उपकरण में इन्हें रखने की जगह नहीं है, तो आप इन्हें निकाल भी सकते हैं।

नेवीगेशन ड्रॉअर में जाइए और प्रकाशन बटन पर टच कीजिए। फिर किसी एक शीर्षक (जैसे किताबें) पर टच करने पर प्रकाशनों की सूची नज़र आएगी। जो प्रकाशन आप निकालना चाहते हैं, उस पर दिए अधिक बटन पर जाकर मिटाइए पर टच कीजिए।

अगर आपको अपने उपकरण में ज़्यादा जगह चाहिए, तो आप वे प्रकाशन निकाल सकते हैं, जो आप कम इस्तेमाल करते हैं या जो काफी जगह लेते हैं। नेवीगेशन ड्रॉअर में जाइए और प्रकाशन बटन पर टच कीजिए। डाउनलोड हो चुके भाग पर जाकर प्रकाशनों को कभी-कभार इस्तेमाल होनेवाले या बड़ी साइज़वाले बटन के मुताबिक छाँटिए। उन प्रकाशनों को मिटाइए, जिन्हें आप नहीं रखना चाहते।

 प्रकाशन अपडेट करें

जो प्रकाशन आपने डाउनलोड किए हैं, उनमें से कुछ में कभी-कभी फेरबदल किए जाते हैं।

जिस प्रकाशन में फेरबदल किया गया है, उस पर रीफ्रेश का निशान लगा होता है। उस प्रकाशन पर टच करने से आप यह लिखा पाएँगे कि यह साहित्य अपडेट हुआ है। अपडेट करने के लिए डाउनलोड बटन पर टच कीजिए या अगर आप अपडेट नहीं करना चाहते हैं, तो बाद में बटन पर टच कीजिए।

डाउनलोड किए प्रकाशनों में फेरबदल हुए हैं या नहीं, यह देखने के लिए नेवीगेशन ड्रॉअर पर जाइए। प्रकाशन बटन पर टच कीजिए। अगर कोई फेरबदल है, तो आपको अपडेट बाकी है नाम का भाग दिखायी देगा। जितने प्रकाशनों के अपडेट बाकी हैं, उनकी सूची आपको इस भाग में दिखायी देगी। किसी प्रकाशन को अपडेट करने के लिए उस पर टच कीजिए या सभी अपडेट कीजिए बटन पर टच करके सारे प्रकाशन अपडेट कीजिए।

ऊपर बतायी गयीं सारी बातें या खास फीचर्स फरवरी 2015 में JW लाइब्रेरी  के 1.4 वर्शन में डाले गए थे और यह वर्शन ऐन्ड्रॉइड 2.3 या इसके बाद वाले वर्शन के साथ मेल खाते हैं। अगर आपके उपकरण में इस लाइब्रेरी के ये सारे खास फीचर्स नज़र नहीं आ रहे हैं, तो “JW लाइब्रेरी  इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड” नाम के लेख में दिए गए लिंक ‘नयी-नयी खासियतों के लिए अपडेट करें’ पर जाइए।