इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

अरामी भाषा

अरामी भाषा

यह इब्रानी से काफी मिलती-जुलती है और दोनों की वर्णमाला भी एक है। शुरू-शुरू में सिर्फ अरामी लोग इसे बोलते थे, मगर आगे चलकर यह अश्‍शूरी और बैबिलोनी साम्राज्यों की अंतर्राष्ट्रीय भाषा बन गयी जिसे व्यापार और बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जाता था। फारसी साम्राज्य के दरबार में भी यही भाषा इस्तेमाल होती थी। (एज 4:7) एज्रा, यिर्मयाह और दानियेल के कुछ हिस्से अरामी भाषा में लिखे गए थे।​—एज 4:8–6:18; 7:12-26; यिर्म 10:11; दान 2:4ख–7:28.