इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

मुश्‍किलों से भरी दुनिया में

1 | सेहत का खयाल रखें

1 | सेहत का खयाल रखें

यह क्यों ज़रूरी है?

जब भी कोई मुश्‍किल या विपत्ति आती है, तो किसी-न-किसी तरह से इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

  • लोगों में तनाव बढ़ जाता है। और ज़्यादा समय तनाव में रहने की वजह से उनके बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

  • जब कहीं विपत्ति आती है, तो वहाँ कई सारे लोग बीमार या घायल हो जाते हैं। ऐसे में अस्पतालों में मरीज़ों के लिए इलाज पाना मुश्‍किल हो जाता है।

  • काम-धंधे बंद हो जाते हैं और लोगों की नौकरी चली जाती है। नतीजा, उनके पास खाने-पीने का सामान और दवाइयों जैसी ज़रूरी चीज़ें खरीदने के लिए भी पैसे नहीं रह जाते।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • गंभीर बीमारी और तनाव की वजह से आप शायद ठीक से सोच ना पाएँ और खुद का खयाल रखना छोड़ दें। इससे आप और ज़्यादा बीमार पड़ सकते हैं।

  • अगर आपको सेहत से जुड़ी समस्याएँ हैं और आप समय रहते उनके बारे में कुछ ना करें, तो समस्याएँ बढ़ सकती हैं। यहाँ तक कि आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।

  • अगर आप सेहतमंद रहेंगे, तो मुश्‍किलों से घिरे होने पर भी आप सोच-समझकर अच्छे फैसले ले पाएँगे।

  • चाहे आप अमीर हों या गरीब, आप खुद की सेहत का खयाल रखने के लिए कुछ-न-कुछ कर सकते हैं।

अभी से क्या करें?

एक समझदार इंसान जब भी मुमकिन होता है पहले से सोचता है कि कौन-से खतरे आ सकते हैं और फिर उनसे बचने के लिए वह कुछ कदम उठाता है। उसी तरह, बीमारियों से बचने के लिए आप खुद को और अपने घर को साफ-सुथरा रख सकते हैं। जैसे कहते भी हैं, इलाज से बेहतर है बचाव। साफ-सफाई का ध्यान रखना तब भी अच्छा है जब आप बीमार पड़ जाते हैं। इससे आपकी तबियत और नहीं बिगड़ेगी।

आंद्रे * कहता है, “मैं और मेरी पत्नी अपनी और अपने घर की साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं। इससे हमें डॉक्टर के ज़्यादा चक्कर नहीं लगाने पड़ते और हमारे पैसे भी बचते हैं।”

^ इस पत्रिका में लोगों के जो नाम दिए गए हैं, वे उनके असली नाम नहीं हैं।

^ यह पवित्र शास्त्र बाइबल है। इस अंक में बाइबल की और भी बातें बतायी गयी हैं।