इस जानकारी को छोड़ दें

बाइबल में बतायी जगहों के नक्शे

बाइबल में बतायी जगहों के नक्शे

‘उत्तम देश को देख’  प्रकाशन में बाइबल में बतायी गयी जगहों के नक्शे हैं। इस प्रकाशन की मदद से आप बाइबल का गहराई से अध्ययन कर पाएँगे। बाइबल में सैकड़ों जगहों, शहरों और देशों का ज़िक्र आता है। इस प्रकाशन में उन जगहों के बारे में खोजबीन कीजिए, तब आपको बाइबल पढ़ने में और उसका अध्ययन करने में मज़ा आएगा। बाइबल का कोई ब्यौरा पढ़ते वक्‍त इस प्रकाशन में देखिए कि वे घटनाएँ कहाँ हुई थीं, तब आप उन घटनाओं की कल्पना कर सकेंगे। इस प्रकाशन से आप जान पाएँगे कि बाइबल में बताए इलाके कैसे थे, तब उन इलाकों में हुई घटनाओं को आप अच्छी तरह समझ पाएँगे।

‘उत्तम देश को देख’  में बाइबल के ज़माने के देशों के ढेर सारे रंगीन नक्शे और चार्ट हैं। इसके अलावा, इसमें कई रेखा-चित्र और कंप्यूटर की मदद से बनायी गयी तसवीरें हैं। इन पर गौर करने से आप बाइबल की घटनाओं के बारे में बहुत कुछ सीख पाएँगे।

इस प्रकाशन में दिए नक्शों की मदद से आप

  • समझ पाएँगे कि अब्राहम, इसहाक और याकूब ने कहाँ-कहाँ सफर किया

  • देख पाएँगे कि इसराएली जब मिस्र से निकले तब वे किस रास्ते से वादा किए देश में गए

  • देख पाएँगे कि इसराएलियों के दुश्‍मन राष्ट्र उस देश के चारों तरफ कहाँ-कहाँ थे

  • देख पाएँगे कि यीशु ने किन-किन इलाकों में सेवा की

  • समझ पाएँगे कि बाइबल में बताए साम्राज्य कितनी दूर तक फैले थे। जैसे बैबिलोन, यूनान और रोम

आप चाहें तो नक्शों का यह ब्रोशर वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी  में देख सकते हैं। यह मुफ्त है।