इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

एक प्राचीन किताब जो आज भी ज़िंदगी सँवारे

एक प्राचीन किताब जो आज भी ज़िंदगी सँवारे

बहुत-से लोग बाइबल का आदर करते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि यह एक पवित्र किताब है। लेकिन इसमें सिर्फ ईश्‍वर से जुड़ी बातें नहीं लिखी गयी हैं बल्कि ऐसी सलाह भी दी गयी हैं जिनसे हमें हर दिन फायदा होता है।

ध्यान दीजिए कि बाइबल पढ़ने से और इसमें दी सलाह मानने से कुछ लोगों को क्या फायदा हुआ है।

“मेरी ज़िंदगी पहले से कहीं बेहतर है। मेरे सोचने का तरीका भी बदल गया है और मैं अंदर से अच्छा महसूस करती हूँ। अब मैं ज़्यादा खुश रहती हूँ।”—फियोना।

“बाइबल सीखने से मुझे जीने का मकसद मिला है।”—एलेना।

“मेरी ज़िंदगी पहले से और अच्छी हो गयी है। मैं काम में ज़्यादा समय बिताने के बजाय परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताता हूँ।”—ऐन्ड्रू।

यहाँ सिर्फ कुछ लोगों के अनुभव दिए गए हैं। दुनिया-भर में कई लोग हैं जिन्हें बाइबल की सलाह मानने से फायदा हुआ है।

आइए देखें कि बाइबल की सलाह आगे बताए कुछ पहलुओं में कैसे हमारी मदद कर सकती हैं:

  • सेहत

  • भावनाएँ

  • पारिवारिक और आपसी रिश्‍ते

  • पैसों का इस्तेमाल

  • ईश्‍वर के साथ रिश्‍ता

बाइबल ईश्‍वर की दी हुए किताब है, जिसकी सलाह पर चलने से हमें हर दिन फायदा होता है।