इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

बच्चों जैसा बनें

बच्चों जैसा बनें
  1. 1. यीशु ने सिखाया,

    बनें बच्चों-सा हम सब।

    घमंड और छल से हो दू-र हो ये मन,

    बच्चों जैसा हो भोलापन।

    दें इज्ज़त सबको,

    याह की नज़र से देखें सदा उनको।

    (कोरस)

    बच्चों जैसा, करना है प्यार इक-दूजे से,

    लोगों में अच्छाई है दे-ख-ना हमें,

    बच्चों जैसा, दया करना है सभी पे,

    और बुरा ना देखें, करता अलग हमें।

  2. 2. उमर जैसे है बढ़ती,

    रंग इस दुनिया का चढ़ जाता,

    शक करते लोगों के इरादों पे,

    ना सोचें दुख और दर्द उनके।

    दूसरों को खुद से समझें अच्छा,

    मुश्‍किल है दुन्या में।

    (कोरस)

    बच्चों जैसा, करना है प्यार इक-दूजे से,

    लोगों में अच्छाई है दे-ख-ना हमें,

    बच्चों जैसा, दया करना है सभी पे,

    और बुरा ना देखें, करता अलग हमें।

    बच्चों-से हम हों।

    (खास पंक्‍तियाँ)

    हैं खुशियाँ पाते,

    याह की सेवा में,

    और बढ़ते जाते,

    पर ये सलाह हम,

    भूलें कभी ना,

    हममें घमंड ना हो,

    दिल बच्चों-सा हमेशा हो साफ।

    (कोरस)

    बच्चों जैसा, करना है प्यार इक-दूजे से,

    लोगों में अच्छाई है दे-ख-ना हमें,

    बच्चों जैसा, दया करना है सभी पे,

    और बुरा ना देखें, करता अलग हमें।

    बच्चों-से हम हों।